Home Uncategorized क्या अब मुख्यमंत्री देंगे छात्र को माइग्रेशन सर्टिफिकेट?
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभागप्रशासनिकराजनीतिशिक्षा

क्या अब मुख्यमंत्री देंगे छात्र को माइग्रेशन सर्टिफिकेट?

प्राचार्य सपना भदौरिया के बिगड़े बोल से भाजपा में मचा बवाल

बिलखेड़ी चौहान। देपालपुर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देपालपुर में प्राचार्य सपना भदौरिया ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। छात्र और प्राचार्य की बात चीत ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्कूल के प्राचार्य ने एक छात्र के साथ इस प्रकार का व्यवहार माइग्रेशन सर्टिफिकेट देने को लेकर किया है। वह भाजपा के लिए गंभीर विषय बन चुका है। इतना ही नहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से इतनी भड़क गई कि मुख्यमंत्री को माइग्रेशन सर्टिफिकेट ढूंढने की बात छात्र से कह दी। इस मामले में छात्र नेताओं ने स्कूल का घेराव भी किया था और प्राचार्य के इस्तीफे की मांग की गई। प्राचार्य के इस व्यवहार से भाजपा नेता देपालपुर में नाराज दिखाई दिए। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक नेता ने बताया कि प्राचार्य सपना भदौरिया का तबादला किस वजह का था, आए दिन स्कूल में विवाद की स्थिति बनी रहती है। मुख्यमंत्री के नाम का जिस प्रकार से उपयोग किया मैं उसकी घोर निंदा करता हूं हम और हमारी पार्टी सीएम तक इस मामले की शिकायत करेंगे। इतना ही नहीं इस मामले की जानकारी इंदौर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ तक भी पहुंच चुकी है। लेकिन देखने होगा प्राचार्य सपना भदौरिया के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

इनका कहना है

प्राचार्य सपना भदौरिया का छात्र के साथ किया गया व्यवहार गलत है। प्रशासन ने आपको एक जिम्मेदार पद पर बैठाया है जहां आप छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करें ना कि आम जनता और छात्रों से आप दुर्व्यवहार करें ऑडियो में मैंने सुना किस प्रकार अपने मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट ढूंढ कर देगा इस बात का जिक्र किया वह गलत है। इस मामले की शिकायत हम जिम्मेदार अधिकारियों को करेंगे।
– भारत पटेल, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत

छात्र को समय पर माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राचार्य को देना चाहिए था लेकिन प्राचार्य ने पहले तो लगातार छात्र को तारीख पर तारीख दी उसके बाद बजबूत भी माइग्रेशन नहीं दिया गया जो यह दुर्व्यवहार सरासर गलत है। दूसरा एक सर्टिफिकेट के मामले में मुख्यमंत्री के नाम का जिक्र करना यह गलत है ऑडियो में प्राचार्य किस प्रकार से छात्र के साथ अभद्र व्यवहार कर रही यह सब ने सुना इस मामले की शिकायत सांसद और क्षेत्रीय विधायक से करेंगे। प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
– अजय आहूजा, सांसद प्रतिनिधि

सबसे बड़ा सवाल: क्या छात्र समीन डागर को प्राचार्य सपना भदौरिया माइग्रेशन सर्टिफिकेट शिकायत से बौखलाई भदौरिया देगी या नहीं? छात्र ने अपने हक की लड़ाई के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी लेकिन भदौरिया के रौब और अकड़ ने छात्र को नई मुसीबत में डाल दिया है।

भदौरिया अब छात्र को कह रही है 21 दिन में माइग्रेशन सर्टिफिकेट दूंगी अब देखना होगा जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कितने दिनों में माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिलाते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031488
Total Users : 31488

Related Articles