Home ताज़ा ख़बर भाजपा में जवाबदेही तय, गैरहाजिर पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशराजनीति

भाजपा में जवाबदेही तय, गैरहाजिर पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

इंदौर। मंडल अध्यक्षों पर होगा एक्शन—इस अहम बैठक में कई जिम्मेदार पदाधिकारी नदारद थे, जिसमें आधे मंडल अध्यक्ष थे। इस पर नगर अध्यक्ष मित्रा का कहना था कि बैठकों व कार्यक्रमों में नहीं आने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। संगठन उन्हें बार-बार कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसे पदाधिकारियों की सूची है जो अधिकांश आयोजनों में नहीं आते हैं। आते भी हैं तो सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हैं। ऐसे लोग सुधर जाएं, नहीं तो हटाया जाएगा। इसमें बुरा मानने की कोई बात नहीं है। जो काम करेगा, उसे मौका दिया जाएगा। किसी के काम नहीं करने से संगठन का काम रुकने वाला नहीं है।

गौरतलब है कि एक दर्जन से अधिक मंडल अध्यक्ष ऐसे हैं जो संगठन के काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। इनमें कई ऐसे भी हैं जिन्हें विधायकों की पसंद से बनाया गया था। ऐसे सभी पर गाज गिरने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक कसावट का दौर शुरू हो गया है। जिन्हें पद दिए गए हैं, वे लोग ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी समीक्षा की जा रही है। अच्छा काम करने वालों को आने वाले समय में पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि निकम्मों की छुट्टी की जाएगी। नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

प्रभारियों को नहीं मालूम कितने बूथ

इंदौर नगर भाजपा के प्रभारी राजेश सिंह सालंकी ने मंडलों के प्रभारियों से एक-एक कर सवाल पूछना शुरू किया। सवाल था—आपके मंडल में कितने शक्ति केंद्र हैं और कितने बूथ हैं? चौंकाने वाली बात यह रही कि अधिकांश प्रभारी सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर सालंकी ने कहा कि यदि आप स्वयं पहले अपने दायित्व का अध्ययन करें। लर्निंग डिजिटल एप पर बूथों व प्रवास की जानकारी दर्ज करें। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लर्निंग डिजिटल प्लेटफॉर्म एप डाउनलोड कर अपनी गतिविधियों की नियमित जानकारी अपलोड करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031551
Total Users : 31551

Related Articles