Home ताज़ा ख़बर अधूरी तैयारियों के बीच कैसे शुरू होगा जिला अस्पताल!
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिक

अधूरी तैयारियों के बीच कैसे शुरू होगा जिला अस्पताल!

उद्घाटन में 6 दिन बाकी, फर्नीचर गायब, पानी की व्यवस्था नहीं

इंदौर। धार रोड स्थित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल का 18 जुलाई को शुभारंभ होना है, लेकिन अस्पताल की मौजूदा स्थिति देखकर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या प्रशासन अधूरी तैयारियों के बीच केवल फीता काटने की जल्दबाजी में है। उद्घाटन में महज छह दिन शेष हैं, जबकि अस्पताल में कई बुनियादी सुविधाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं।

अस्पताल के कई हिस्सों में अभी भी निर्माण और फिनिशिंग का काम जारी है। जगह-जगह फ्लोर पॉलिशिंग और मरम्मत का कार्य चल रहा है। मौके पर सीमित संख्या में मजदूर काम करते दिखाई दिए। जिस गति से काम चल रहा है, उससे तय समय तक सभी कार्य पूरे होना मुश्किल नजर आता है। यदि काम पूरा करना है तो मजदूरों की संख्या बढ़ानी होगी और युद्धस्तर पर तैयारियां करनी होंगी।

पानी की व्यवस्था भी नहीं

मरीजों और परिजनों के लिए पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था अभी तक दिखाई नहीं दी। दोपहर 2 बजे तक एक सामाजिक संस्था पानी के कैन उपलब्ध कराती है, लेकिन उसके बाद लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।

अस्पताल में वॉटर प्यूरिफायर लगाने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन मौके पर उनकी व्यवस्था नजर नहीं आई। ऐसे में सवाल यह है कि क्या जिला अस्पताल का अस्पताल में अभी तक जरूरी फर्नीचर नहीं पहुंचा है। मरीजों के बेड, वार्डों और अन्य विभागों के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री भी नहीं है। ऐसे में उद्घाटन के बाद अस्पताल सुचारु रूप से कैसे चलेगा, यह बड़ा सवाल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles