Home ताज़ा ख़बर अधेड़ की शर्मनाक हरकत, लोगों की सतर्कता से आरोपी पुलिस गिरफ्त में
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

अधेड़ की शर्मनाक हरकत, लोगों की सतर्कता से आरोपी पुलिस गिरफ्त में

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दरअसल इंदौर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में देर रात सरवटे बस स्टैंड से एक घटना सामने आई है। जहां रहने वाली एक अनाथ नाबालिग लड़की, जिसके माता-पिता नहीं हैं और वह लंबे समय से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में ही रहती है, उसे एक व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसाया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बिठाकर परदेशीपुरा इलाके की तरफ ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। इस हरकत को देखकर कुछ सजग नागरिकों ने दोनों को रोक लिया और आरोपी को पकड़कर तुरंत छोटी ग्वालटोली थाने लेकर आए। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अयाज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031534
Total Users : 31534

Related Articles