Home अन्य बिजली जाने से ऑक्सीजन सप्लाई बंद, मरीज ने तोड़ा दम
अन्य

बिजली जाने से ऑक्सीजन सप्लाई बंद, मरीज ने तोड़ा दम

Phasellus tellus tellus, imperdiet ut imperdiet eu, iaculis a sem Donec vehicula luctus nunc in laoreet

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हॉस्पिटल में बिजली गुल होने से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। ऑक्सीजन न मिलने से एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी दवाइयां मंगवाते रहे। इतना ही नहीं पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है। यह पूरा मामला इंदौर के नौलखा चौराहे के पास स्थित आरके हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। जहां छाया जायसवाल नाम की युवती का इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल में लाइव जाने से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। ऑक्सीजन न मिलने की वजह से छाया ने दम तोड़ दिया।
वहीं मूतिका के परिजनों ने संयोगिता गंज थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से जान गई है। हॉस्पिटल ने सीसीटीवी फुटेज छुपाने की भी कोशिश की। पुलिस पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। मृतिका के घरवालों ने कहा कि पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज

जब्त नहीं किए। हॉस्पिटल प्रबंधन की फाइल भी छुपाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उनका कहना है कि युवती की मौत के बाद भी अस्पताल के कर्मचारी उनसे दवाइयां मंगवाते रहे। इस मामले के सामने आने के बाद शहरभर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को आईसीयू में लाया गया तो

सीपीआर के साथ इमरजेंसी दवाइयों की सख्त जरूरत थी। ऐसे में परिजन से बाहर से दवाइयां मंगवाते को बहुत देर हो जाती, इसलिए हॉस्पिटल की इमरजेंसी की दवाइयां दी गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को समझाया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031521
Total Users : 31521

Related Articles

अन्यएक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रौद्योगिकीराजनीति

सोशल मीडिया पर 80 के दशक का छाया खुमार

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • इन दिनों सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों...