Home ताज़ा ख़बर सीएम हेल्पलाइन और सीधे शिकायतों के बीच डीएवीवी फिर शुरू करेगा तीसरी हेल्पलाइन
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीतिशिक्षा

सीएम हेल्पलाइन और सीधे शिकायतों के बीच डीएवीवी फिर शुरू करेगा तीसरी हेल्पलाइन

ई-समाधान ऐप को नहीं मिल रहा अपेक्षित रिस्पांस, सितंबर से ई-मेल के जरिए फिर दर्ज होंगी शिकायतें

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खंडवा की शिकायतों के लिए अपनी सेवा एक साल फिर शुरू करने जा रहा है। सितंबर से नई हेल्पलाइन ई-मेल के माध्यम से संचालित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पाया है कि छात्र डीएवीवी के डिजिटल प्लेटफॉर्म की तुलना में सीएम हेल्पलाइन या विश्वविद्यालय पहुंचकर सीधे शिकायत करना अधिक पसंद कर रहे हैं।

वैसे हेल्पलाइन की शुरुआत जनवरी 2024 में की गई थी, ताकि छात्र अपनी शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याएं सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचा सकें। इस माध्यम से विद्यार्थियों ने संबद्ध कॉलेजों और शिक्षण विभागों से जुड़ी कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। शुरुआती दौर में नियमित कक्षाएं नहीं लगने, उपस्थिति दर्ज नहीं होने और परीक्षा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूलने जैसी शिकायतें सामने आई थीं, जिन पर विश्वविद्यालय ने कार्रवाई भी की थी।

हालांकि पिछले कुछ महीनों में सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की संख्या लगातार कम हुई है। समीक्षा में सामने आया कि अधिकांश छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंच रहे हैं या फिर सीएम हेल्पलाइन का सहारा ले रहे हैं। इस वर्ष शुरू किए गए डीएवीवी के ई-समाधान ऐप को भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार इस प्लेटफॉर्म पर हर महीने 50 शिकायतें भी दर्ज नहीं हो रही हैं। दूसरी ओर, सीएम हेल्पलाइन पर विश्वविद्यालय का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031467
Total Users : 31467

Related Articles