Home ताज़ा ख़बर एक बार फिर लौटेगा पुराने आरटीओ भवन का वैभव
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

एक बार फिर लौटेगा पुराने आरटीओ भवन का वैभव

करीब 150 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हो रहा काम, अहिल्या उद्यान घाट बनेगा और चंपा बावड़ी, शिव मंदिर भी संवरेगा

इंदौर। किसी समय आरटीओ की पहचान रखने वाला ऐतिहासिक भवन का वैभव एक बार फिर से लौटने लगा है और आने वाले समय में पूरी तरह से नया हो जाएगा। यहां न केवल अहिल्या उद्यान घाट बनेगा बल्कि चंपा बावड़ी व शिव मंदिर को भी संवारने का काम होने जा रहा है और पुराना वैभव फिर पर्यटकों को देखने को यहां मिलने जा रहा है।

पुरातत्व विभाग और सरकार मिलकर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम से ऐतिहासिक लालबाग पैलेस को संवारने का काम तो कर रहे हैं, लेकिन इसी के समीप लगभग 3.5 एकड़ परिसर में पुराने पारंपरिक स्मारक और म्यूजियम बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए पहले उक्त पुराने आरटीओ भवन यानी रामपुर कोठी को तैयार किया जा रहा है।

यहां पर देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर कई मार्मिक चित्रण भी सजाए जाएंगे, जिसको लेकर इतिहासकारों द्वारा काम किया जा रहा है। होलकर-कालीन शैली का आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ-साथ सैकड़ों पुराने पेड़ों को भी संरक्षित करने की योजना बना ली गई है। यहां अलग-अलग स्मारक के दो हिस्सों में लगभग 36 के आसपास गैलरियां होंगी और उस दौर में सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, मराठा और मुगल शासन के साथ महिलाओं की स्थिति भी चित्रण के रूप में दिखाई जाएगी। देवी अहिल्या माता को गांव की एक बालिका से लेकर लोक माता बनने तक की यात्रा भी दिखाई जाएगी, जिसके लिए काम चल रहा है। परंतु अभी समय लग रहा है और बिल्डिंग का काम फिलहाल किए जाने से आकर्षक दिखने लगी है। एक तरह से देखा जाए तो पुराने आरटीओ भवन को नया जैसा किया जा रहा है, जहां पर देवी अहिल्या स्मारक होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031515
Total Users : 31515

Related Articles