Home एक्टिव पेट दर्द का इलाज कराने गई बालिका की अस्पताल में मौत
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागहेल्थ

पेट दर्द का इलाज कराने गई बालिका की अस्पताल में मौत

इंदौर। आज सुबह गणेश नगर क्षेत्र की रहने वाली दस वर्षीय दिव्यांशी सोलंकी की इलाज के दौरान मौत का एक मामला सामने आया है। बच्ची के पिता का नाम मनोज सोलंकी है और यह परिवार मूल रूप से बागली के पुंजापुरा क्षेत्र का रहने वाला है। खातिवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

पेट दर्द के चलते क्लिनिक पहुंची थी बच्ची

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची को पिछले लगभग दस दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी। पेट दर्द से राहत दिलाने के उद्देश्य से उसकी मां रविवार दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच उसे खातिवाला टैंक के क्लिनिक लेकर पहुंची थी। परिजनों का कहना है कि बच्ची को सामान्य जांच और उपचार के लिए लाए थे, लेकिन वहां दिए गए इलाज के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी।

डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप

बच्ची के परिवार वालों ने क्लिनिक के डॉक्टर श्रीवेंद्र मांग्या पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि रविवार को उपचार दिए जाने के दौरान बच्ची की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031792
Total Users : 31792

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...