लाइनें हटाए बिना निर्माण शुरू करना संभव नहीं है, आईडीए ने लाइन हटाने के लिए दिए तीन करोड़,, निगम बारिश के बाद सितंबर-अक्टूबर में इन्हें हटाने का काम शुरू करेगा
इंदौर। धार रोड के चंदन नगर चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण का इंतजार लंबा हो गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने योजना तैयार करने से लेकर निर्माण एजेंसी तक का चयन कर लिया, लेकिन जमीन के नीचे बिछी पानी और सीवरेज की लाइनें परियोजना के रास्ते में रोड़ा बन गईं।
दो से तीन माह लगने का अनुमान लाइनों हटाए बिना निर्माण शुरू करना संभव नहीं है। अब नगर निगम बारिश के बाद सितंबर-अक्टूबर में इन्हें हटाने का काम शुरू करेगा। इसमें करीब दो से तीन माह लगने का अनुमान है। ऐसे में फ्लाईओवर का निर्माण 2027 में ही शुरू हो सकेगा। आईडीए को निगम दे रखा है पैसा आईडीए लाइन हटाने के लिए नगर निगम को तीन करोड़ रुपये भी जारी कर चुका है। इसके बावजूद निर्माण की शुरुआत में देरी तय है। आईडीए ने फ्लाईओवर को करीब एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन को निर्माण शुरू करने से पहले तैयार करने की है, लेकिन निर्माण शुरू होने में ही देरी होने से तय समय में काम पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है।
सिंहस्थ के पहले करना है पूरा
करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। आईडीए अधिकारियों का कहना है कि परियोजना का उद्देश्य सिंहस्थ से पहले यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है। प्लानिंग और अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लाइन हटाने के साथ ही काम तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा। प्लानिंग में सुधार की जरूरत- बीते दिनों संभागायुक्त एवं आईडीए अध्यक्ष भास्कर लाक्षकार द्वारा समीक्षा बैठक ली गई थी। इसमें प्लानिंग पार्ट पर सुधार के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी परियोजना को शुरू करने से पहले सभी बाधाओं को चिन्हित कर उन्हें दूर करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि निर्माण समय पर पूरा हो सके। चंदन नगर फ्लाईओवर में भी एजेंसी का चयन पिछले वर्ष हो चुका था, लेकिन भूमिगत पाइपलाइन के कारण काम आगे नहीं बढ़ पाया।






Total Users : 31467
Leave a comment