Home ताज़ा ख़बर इंदौर में मेडिकल छात्र ने हॉस्टल में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में मेडिकल छात्र ने हॉस्टल में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है। यहां एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) थर्ड ईयर के एक छात्र ने हॉस्टल परिसर में ही जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

हॉस्टल परिसर में खाया जहर, कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान 21 वर्षीय रामगोपाल पाल के रूप में हुई है। रामगोपाल मूल रूप से बड़वाह के पास रामगढ़ का रहने वाला था और इंदौर के खुड़ैल इलाके में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज के ही हॉस्टल में रहता था। कल दोपहर अचानक रामगोपाल ने हॉस्टल परिसर में ही अज्ञात जहरीला पदार्थ गटक लिया। जैसे ही कॉलेज प्रबंधन और अन्य छात्रों को इसकी भनक लगी, हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉलेज प्रशासन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल की सूचना पर खुड़ैल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम ने तुरंत छात्र के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी (खुड़ैल) के अनुसार: “छात्र के कमरे से कोई पत्र या सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।”

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, दोस्तों से होगी पूछताछ

पुलिस ने घटना की जानकारी बड़वाह में रहने वाले रामगोपाल के परिजनों को दे दी है। होनहार बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया है और परिजन इंदौर पहुंच चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031558
Total Users : 31558

Related Articles