20 मीटर गहरा शाफ्ट तैयार, शहर में पहली बार हो रहा काम
इंदौर। शहर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन द्वारा भूमिगत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड सुरंग बनाने का काम शुरू किया जाएगा। शहर में पहली बार इस तरह की सुरंग का निर्माण हो रहा है। इस सुरंग के लिए 20 मीटर गहरा शाफ्ट तैयार किया गया है। इस अंडरग्राउंड का एलिवेटेड से मिलान होगा। शाफ्ट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब मशीन के इंदौर पहुंचने का इंतजार है। मशीनों से फैक्ट्री में सभी तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं। मशीन के इंदौर पहुंचने के बाद शाफ्ट में उतारकर असेम्बल किया जाएगा। यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी होती हैं तो अगले माह अगस्त में सुरंग खोदने का काम शुरू होने की संभावना है।
एयरपोर्ट से स्टेशन एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों कॉरिडोर का जंक्शन भी होगा। इसी कारण यहां दो अलग-अलग रैंप बनाए जा रहे हैं। मेट्रो को भूमिगत ट्रैक पर उतारने के लिए लगभग 170 मीटर लंबा रैंप तैयार होगा, जबकि अंडरग्राउंड हिस्से से एलिवेटेड ट्रैक पर वापस लाने के लिए करीब 180 मीटर लंबा दूसरा रैंप बनाया जाएगा।
दोनों रैंप स्टेशन से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे मेट्रो का संचालन बिना किसी रुकावट के हो सकेगा। टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) की लॉन्चिंग भी एयरपोर्ट स्टेशन से ही की जाएगी। यह कार्य मेट्रो परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण चरणों में माना जा रहा है। इसके साथ ही शहर में पहली बार अंडरग्राउंड मेट्रो सुरंग निर्माण की शुरुआत होगी।






Total Users : 23745
Leave a comment