Home ताज़ा ख़बर दतिया का चुनाव प्रत्याशी के भरोसे छोड़ जीतू पटवारी करेंगे साइकिल यात्रा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

दतिया का चुनाव प्रत्याशी के भरोसे छोड़ जीतू पटवारी करेंगे साइकिल यात्रा

नीट यूजी की परीक्षा, सीबीआईई एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर एमपी कांग्रेस इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन यानी साइकिल यात्रा निकालने जा रही है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद इस पूरी यात्रा का नेतृत्व करते हुए साइकिल चलाते हुए दो दिनों में इंदौर से भोपाल तक का सफर तय करेंगे।

इंदौर में रेसकोर्स मार्ग से शुरू होगी यात्रा

14 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे इंदौर के डीआईजीवी के करीब RNT (रेवेंद्र नाथ टैगोर) मार्ग से यात्रा शुरू होगी। इंदौर में एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स का यह सबसे बड़ा सेंटर है। कांग्रेस यहां से छात्रों की समस्याओं और सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण हो रहे पेपर लीक को लेकर बड़ा संदेश देगी।

हर जिले में 500 साइकिल यात्री जुड़ेंगे

इंदौर से भोपाल तक रास्ते में पड़ने वाले हर जिले से 500 साइकिल यात्री इस यात्रा में जुड़ेंगे। इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिले को मिलाकर दो हजार से ज्यादा साइकिल यात्रियों के साथ जीतू पटवारी भोपाल पहुंचेंगे।

स्थायी साइकिल यात्रियों की लिस्ट बन रही

इंदौर से लेकर भोपाल तक जीतू पटवारी के साथ आने वाले स्थायी साइकिल यात्रियों की लिस्ट बन रही है। इंदौर के साइकिल रेसर ग्रुप, फिटनेस क्लब के मेंबर्स भी इस यात्रा में साथ आएंगे।

आष्टा में होगा रात्रि विश्राम

इंदौर से चलने के बाद पहले दिन की यात्रा का विश्राम सीहोर जिले के आष्टा कस्बे के गोकुलश्याम मैरिज गार्डन में होगा। इसके अगले दिन यानी 15 जुलाई को दोबारा यात्रा शुरू होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles