Home ताज़ा ख़बर जनसुनवाई में बहू की गुहार, ससुर और चाचा ससुर पर प्रताड़ना व तलाक का दबाव बनाने का आरोप
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

जनसुनवाई में बहू की गुहार, ससुर और चाचा ससुर पर प्रताड़ना व तलाक का दबाव बनाने का आरोप

इंदौर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया। एक महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर पहुंची और ससुर तथा चाचा ससुर पर मानसिक प्रताड़ना देने व पति पर तलाक का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता नेहा डावर ने बताया कि उनके ससुर और चाचा ससुर लगातार उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप कर विवाद की स्थिति पैदा कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्य जानबूझकर उनके और उनके पति के संबंध खराब करने की कोशिश कर रहे हैं तथा पति पर तलाक देने का दबाव बनाया जा रहा है। नेहा ने बताया कि हाल ही में उनके ससुर ने प्रशासन के समक्ष शिकायत की थी कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है, जबकि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। महिला के अनुसार, वह और उनके पति अलग निवास करते हैं, जबकि सास-ससुर अपने स्वयं के घर में रह रहे हैं। इसके बावजूद उनके पति नियमित रूप से माता-पिता के इलाज, दवाइयों और अन्य आवश्यक खर्चों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।पीड़िता ने आरोप लगाया कि परिवार के कुछ सदस्य लगातार पति को उकसाकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं। महिला का दावा है कि इसी प्रकार के पारिवारिक दबाव के चलते पहले भी उनके पति का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और अब उनके साथ भी वैसा ही करने का प्रयास किया जा रहा है।

जनसुनवाई में पहुंचे दंपत्ति ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, तथ्यों की पड़ताल करने और कथित मानसिक प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग की। शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आवेदन स्वीकार कर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बाइट-नेहा डावर (शिकायतकर्ता)

बाइट-शिवम वर्मा(कलेक्टर)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

020609
Total Users : 20609

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाज

महाकाल मंदिर का लाइट एंड साउंड शो अब नहीं रहेगा मुफ्त, श्रद्धालुओं को चुकाने होंगे 100 रुपये

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब...