Home ताज़ा ख़बर इंदौर: शराब के नशे में सौतेले पिता ने बेटी से दुष्कर्म, बहन के पास भागकर बचाई जान
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: शराब के नशे में सौतेले पिता ने बेटी से दुष्कर्म, बहन के पास भागकर बचाई जान

तुकोगंज थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी राकेश पर बलात्कार व प्रताड़ना का केस दर्ज, एडिशनल DCP अमरिंदर सिंह ने दी जानकारी

इंदौर: तुकोगंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 28 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता राकेश पर बलात्कार और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना की शुरुआत 6 मई की रात से हुई। आरोपी शराब के नशे में घर आया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उस समय युवती ने लोकलाज के डर से बात दबा ली, लेकिन आरोपी के इरादे खतरनाक थे।

अगले दिन यानी 7 मई की सुबह करीब 6 बजे, जब युवती घर में अकेली थी, आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर दूसरे कमरे में खींच लिया और डरा-धमकाकर बलात्कार किया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा गलत काम करने की कोशिश की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपनी बहन के पास पहुंची और उसे पूरी घटना बताई। बहन ने साहस दिलाया और पीड़िता को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राकेश के खिलाफ बलात्कार और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारी का बयान

व्हाइट अमरिंदर सिंह (एडिशनल DCP): “पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ बलात्कार और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017319
Total Users : 17319

Related Articles