Home ताज़ा ख़बर 1500 किलो गोंद चोरी का खुलासा, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

1500 किलो गोंद चोरी का खुलासा, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

आजाद नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख का माल और पिकअप वाहन जब्त

इंदौर की आजाद नगर थाना पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 15 क्विंटल गोंद और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त की है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2026 की रात उद्योग नगर स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर बदमाश 35 कट्टे गोंद चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में फरियादी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें चोरी में इस्तेमाल वाहन और संदिग्धों की पहचान हुई।

मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मयूर पाटिल निवासी भीकनगांव जिला खरगौन और मालू चौहान निवासी सिमरोल क्षेत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 कट्टे गोंद कीमत लगभग 5 लाख रुपए और महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP46ZG4945 जब्त किया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों और शेष चोरी गए माल की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर इंदौर और खरगौन के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017317
Total Users : 17317

Related Articles