Home ताज़ा ख़बर एमपी बोर्ड फेल छात्रों के लिए नई उम्मीद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हार मत मानो
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

एमपी बोर्ड फेल छात्रों के लिए नई उम्मीद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हार मत मानो

सपनों को फिर से उड़ान देने का मौका: 7 मई से शुरू हुई एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर Mohan Yadav ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का।”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष एमपी बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर रहा, जबकि 10वीं के परिणाम भी संतोषजनक रहे। बावजूद इसके कुछ विद्यार्थी सफलता हासिल नहीं कर सके थे। ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा अवसर देने के लिए प्रदेश सरकार ने द्वितीय परीक्षा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल छात्र नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की उज्ज्वल आशा हैं। कई बार परिस्थितियां अनुकूल नहीं होतीं और परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आते, लेकिन इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। सपनों को पूरा करने के लिए हर असफलता के बाद नया अवसर जरूरी होता है और द्वितीय परीक्षा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को फिर से मजबूत करने और उनके सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प है। यह उन विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण है जो किसी कारणवश अनुत्तीर्ण हो गए थे या परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। डॉ. यादव ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे इस समय बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उनके साथ मजबूती से खड़े रहें। उन्होंने कहा कि कई बार एक विश्वास भरा शब्द ही बच्चों को नई ऊर्जा देने का काम करता है।

मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, सफलता हासिल करें और अपने सपनों को साकार करते हुए मध्यप्रदेश का नाम रोशन करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031534
Total Users : 31534

Related Articles