Home ताज़ा ख़बर इंदौर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवती की मौत, एक गंभीर घायल
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवती की मौत, एक गंभीर घायल

देपालपुर रोड पर पितृ पर्वत के पास हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में देपालपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। .

जानकारी के अनुसार, हादसा पितृ पर्वत के पास उस समय हुआ जब सलोनी नामक युवती अपनी सहेली के साथ दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान देपालपुर-हातोद रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक महिंद्रा पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सलोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल पिकअप वाहन दूध सप्लाई के काम में उपयोग किया जाता था और चालक पास के ही गांव का निवासी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पिकअप और स्कूटी के बीच सीधी टक्कर हुई, जिससे यह हादसा बेहद गंभीर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

बाइट – अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी:
“देपालपुर रोड पर एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवतियों को पिकअप वाहन ने टक्कर मारी है। एक युवती की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरी घायल है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017319
Total Users : 17319

Related Articles