Home ताज़ा ख़बर इंदौर: सरवटे बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: सरवटे बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित सरवटे बस स्टैंड पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से एक ऑटो चालक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सरवटे बस स्टैंड पर सामान लेने पहुंचे एक ऑटो चालक की गाड़ी से कथित तौर पर दूसरे पक्ष के वाहन को कट लग गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ऑटो चालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की गई है और दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031551
Total Users : 31551

Related Articles