Home ताज़ा ख़बर इंदौर : नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

इंदौर : नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन

इंदौर | रिपोर्ट
17 अप्रैल को लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में इंदौर के चिकमंगलूर चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी करते हुए उसका पुतला भी जलाया गया।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 17 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल सहित तीन महत्वपूर्ण बिल पेश किए थे। सदन में मतदान के बाद ये बिल पारित नहीं हो सके। इसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

प्रदर्शन का दृश्य
इंदौर में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता काली साड़ी और काले सूट पहनकर शामिल हुईं। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहीं।

सभा के बाद महिलाओं ने चिकमंगलूर चौराहे से रैली निकाली। रैली में एक महिला कार्यकर्ता हांडी लेकर सबसे आगे चल रही थी और कांग्रेस विरोधी नारे लगा रही थी, जो प्रदर्शन का प्रमुख आकर्षण रही।

नेताओं की मौजूदगी
इस प्रदर्शन में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा और गोलू शुक्ला सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए।

सावित्री ठाकुर का बयान
मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिला बिल का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिल पास कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन विपक्ष ने इसका समर्थन नहीं किया और देश की आधी आबादी के साथ धोखा किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles