इंदौर नगर निगम से जुड़ा एक बड़ा रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला जोन क्रमांक 11 के इदरीश नगर इलाके का है, जहां ड्रेनेज के सेफ्टी टैंक को खाली करने के नाम पर स्थानीय लोगों से ₹1500 की अवैध मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा उर्फ मामा मौके पर पहुंचे और खुद कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, विजय चौहान नामक व्यक्ति ने नगर निगम को ₹1500 की रसीद जमा की थी, लेकिन इसके बावजूद उससे सेफ्टी टैंक खाली करने के लिए अतिरिक्त ₹1500 की अवैध वसूली की जा रही थी। इस अवैध वसूली का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि यह भ्रष्टाचार का सीधा उदाहरण है और उन्होंने निगम आयुक्त को मामले की जानकारी देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जनता से इस तरह की वसूली अस्वीकार्य है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




Total Users : 31550
Leave a comment