इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के भीतर साड़ी से झूला बनाकर खेल रही 15 वर्षीय महिमा कुशवाहा का संतुलन बिगड़ गया और साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन जब अंदर पहुंचे तो बच्ची फंदे पर लटकी मिली। तुरंत उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महिमा आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता राम कुशवाहा हाट बाजार में दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में छोटा भाई भी है। हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि बच्ची की मौत साड़ी से बने झूले में फंदा लगने से हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है कि यह महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण।






Total Users : 17324
Leave a comment