Home ताज़ा ख़बर दुखद घटना : ईवी चार्जिंग से घर में लगी आग, 7 की मौत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

दुखद घटना : ईवी चार्जिंग से घर में लगी आग, 7 की मौत

3 लोग गंभीर, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला

बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से घर तक पहुंची और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सिलेंडरों में जोरदार धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। शॉर्ट सर्किट के बाद आग घर में रखे एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच गई और इनमें ब्लास्ट हो गए। हादसे में सौरभ की पत्नी सिमरन की भी मौत हुई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के मुताबिक, 7 लोगों का पोस्टमॉर्टम हुआ है। दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। चार लोग सिवियर बर्न हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद होने से ये लॉक खुल नहीं पाए, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। बचाव दल को दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर में कई रिश्तेदार भी मौजूद थे।

संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर, इंदौर ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट पर विस्फोट हुआ, वहां से आग घर में फैली, घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक भी थे, जो बिजली बंद होने के बाद नहीं खुले। गैस की टंकियों में भी विस्फोट हुआ है।

इससे पहले 23 अक्टूबर की सुबह इंदौर के कारोबारी और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर भी ऐसा ही हादसा हुआ था। उनके घर मंदिर में जल रहीं अखंड ज्योति से आग पूरे पेंट हाउस में फैल गई थी। उनके यहां भी आग से घर में लगे डिजिटल लॉक ने काम करना बंद कर दिया था। प्रवेश अग्रवाल की पत्नी और बेटी को बचाकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें बचाते हुए प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई थी।

मुख्इंयमंती मोहन यादव ने X (पूर्व ट्विटर ) पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

बहुत दुखद घटना है। अलामिंग भी है, क्योंकि ईवी का युग है। इसकी चार्जिंग में आग लगी है। पूरा समाज ईवी की तरफ जा रहा है। पुलिस कमिश्नर से कहा है कि इसके लिए एक्सपर्ट की कमेटी बनाएं, ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। इसकी पूरी जानकारी लेकर इसकी एसओपी बनाना चाहिए। – कैलाश विजयवर्गीय मंत्री

दुखद घटना है, सरकार परिवार के साथ खड़ी है। – तुलसी सिलावट, मंत्री

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017325
Total Users : 17325

Related Articles