Home ताज़ा ख़बर APK फाइल से ठगी: चालान के नाम पर युवक के खाते से 4.22 लाख पार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

APK फाइल से ठगी: चालान के नाम पर युवक के खाते से 4.22 लाख पार

मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुरी कॉलोनी निवासी ओमकार तिवारी के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें ट्रैफिक चालान भरने के लिए APK फाइल भेजी गई थी। फाइल को आधिकारिक समझकर जैसे ही उन्होंने उसे डाउनलोड और इंस्टॉल किया, उनके मोबाइल में मालवेयर एक्टिव हो गया। इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते की जानकारी तक पहुंच बना ली और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 4 लाख 22 हजार रुपये निकाल लिए। जब खाते से लगातार पैसे निकलने के मैसेज आए, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत मल्हारगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाइट – कृष्ण लालचंदानी, डीसीपी:
चालान या किसी भी अन्य सरकारी प्रक्रिया के नाम पर APK फाइल भेजकर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आम नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles