Home ताज़ा ख़बर सांवेर : पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, कार्रवाई के दौरान पथराव
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

सांवेर : पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, कार्रवाई के दौरान पथराव

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांव में अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी जी.एस. महोबिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इंदौर जिला ग्रामीण के डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बाइट: उमाकांत चौधरी, डीएसपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles