Home ताज़ा ख़बर अवैध हथियारों की ऑनलाइन मंडी का खुलासा, 6 पिस्टल बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

अवैध हथियारों की ऑनलाइन मंडी का खुलासा, 6 पिस्टल बरामद

दरअसल, शहर में अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में द्वारकापुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूर्यदेव नगर क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से 6 देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजवीर सिंह सिकलीकर पिता उजागर सिंह सिकलीकर, निवासी ग्राम ओझर जिला बड़वानी बताया। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और चैटिंग के माध्यम से अवैध हथियारों की डील तय कर उनकी सप्लाई करता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और प्रदेश में अपना नेटवर्क भी बना चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles