Home ताज़ा ख़बर इंदौर की 2600 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरव्यवसाय

इंदौर की 2600 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव

इंदौर में जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी होने जा रही है। कलेक्टर कार्यालय में आज जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहर की कई कॉलोनियों में गाइडलाइन बढ़ाने पर चर्चा की और अपने सुझाव दिए।

कलेक्टर ने बताया कि जिले की 2600 से अधिक लोकेशन पर संपत्ति की गाइडलाइन में वृद्धि प्रस्तावित है। इसमें 10 प्रतिशत से लेकर 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभावित है। शहरी क्षेत्र की 1351 लोकेशन और ग्रामीण क्षेत्र की 1255 लोकेशन प्रभावित होंगी। इसके साथ ही 158 नई कॉलोनियों को भी गाइडलाइन में जोड़ा जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा तैयार किया गया यह प्रस्ताव जल्द ही भोपाल भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही इंदौर में नई गाइडलाइन लागू कर दी जाएगी। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी गाइडलाइन वृद्धि पर अपने विचार रखे और कई कॉलोनियों में रजिस्ट्री दरों को वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप करने की बात कही। प्रशासन का मानना है कि गाइडलाइन बढ़ने से राजस्व में वृद्धि होगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

प्रशासन के अनुसार, गाइडलाइन वृद्धि से शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों प्रभावित होंगे। खासतौर पर नई विकसित कॉलोनियों और तेजी से बढ़ते शहरी इलाकों में रजिस्ट्री दरें बढ़ने से खरीदारों और निवेशकों पर सीधा असर पड़ेगा। जल्द ही यह प्रस्ताव भोपाल भेजा जाएगा और वहां से हरी झंडी मिलते ही इंदौर में संपत्ति की गाइडलाइन बढ़ा दी जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031812
Total Users : 31812

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...