Home ताज़ा ख़बर इंदौर हाई कोर्ट के आदेश पूजा और नमाज़ दोनों होंगी बसंत पंचमी पर
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर हाई कोर्ट के आदेश पूजा और नमाज़ दोनों होंगी बसंत पंचमी पर

दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज अदा करवाई जाएगी,वहीं दोपहर 3 बजे के बाद सूर्यास्त तक फिर से पूजा की अनुमति रहेगी।

एंकर –

इंदौर हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार, भोजशाला परिसर में सुबह सूर्योदय से दोपहर 12 बजे तक बसंत पंचमी पूजा की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज अदा करवाई जाएगी। वहीं, दोपहर 3 बजे के बाद सूर्यास्त तक फिर से पूजा की अनुमति रहेगी। यह मामला धार के रहने वाले जुबरान अंसारी और एक अन्य याचिकाकर्ता द्वारा शुक्रवार की नमाज की अनुमति को लेकर दायर की गई याचिका के बाद सामने आया। हाईकोर्ट ने साफ किया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन हर हाल में किया जाए। वही प्रशासन की ओर से नमाज के लिए पास जारी किए जाएंगे। हालांकि, नमाज अदा करने वाले लोगों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। प्रशासन को पूरे मामले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल भोजशाला परिसर में कोर्ट के आदेशों के तहत तय समय पर ही पूजा और नमाज होगी, और प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031521
Total Users : 31521

Related Articles