मध्य प्रदेश के इंदौर में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस लगातार बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है जगह जगह लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है और संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ भी की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस ने एक युवक को चाक़ू के साथ गिरफ़्तार किया है छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बदमाश पकड़ाया
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट और अन्य जगहों की चेकिंग की जा रही थी तभी कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ कर रही थी उसी दौरान एक युवक घबरा गया पुलिस ने उसे अपनी पकड़ लिया और पूछताछ की तो उसने अपना नाम चित्रांश बताया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 धारदार चाक़ू बरामद किया एसीपी तुषार सिंह ने बुधवार देर रात ढाई बजे इस मामले में बताया की चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा है उसके पास एक चाक़ू बरामद किया गया है पूछताछ में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया है पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है
तुषार सिंह ACP






Total Users : 23487
Leave a comment