Home ताज़ा ख़बर कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के दिया आदेश
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के दिया आदेश

इंदौर के एमआईजी थाने के 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जिला कोर्ट ने बैठाई जांच: 9 पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि 17 साल के टीबी के मरीज को ब्राउन शुगर तस्कर बताकर घर से उठाया; जेल युवक को इलाज नहीं मिलने से हुई थी मौत ।

एंकर – दरअसल इंदौर के प्रकाशचंद सेठी नगर में रहने वाले पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि एमआईजी थाने के पुलिसकर्मियों जिसमें आरक्षक प्रवीण के साथ कुछ और पुलिसकर्मी द्वारा युवक को बिना एफआईआर घर से उठा कर ले गए , अवैध वसूली की गई और बाद में झूठे एनडीपीएस ब्राउन शुगर केस में फंसा कर जेल भेज दिया गया। परिवार ने कई अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई । मगर किसी भी अधिकारी का दिल नहीं पसीजा । वही मृतक के परिजनों ने एडवोकेट के के कुन्हारे के माध्यम से जिला न्यायालय में याचिका लगाई थी जिसमें जिला न्यायालय ने एमआईजी थाने के 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बड़ी बात यह रही कि एक बेकसूर टीबी के मरीज पर ब्राउन शुगर की तस्करी का आरोप लगा कर जेल भेज दिया जाता है जिसकी भनक या जानकारी पुलिस कमिश्नर को भी नहीं लग पाई ।

वीओ – दरअसल पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र में 15 नवंबर 2024 का है। जहां एमआईजी के 9 पुलिसकर्मियों ने अजय नाम के 17 वर्षीय को घर से उठा कर थाने ले गए थे जबकि वह टीबी का मरीज था। और डॉक्टरों ने अजय की हालत को देखते हुए घर ले जाने की सलाह दी थी कि अजय कुछ ही दिनों का मेहमान है उसके बावजूद एमआईजी थाने के 9 पुलिसकर्मी अजय को उठाकर थाने ले गए और एनडीपीएस ब्राउन शुगर रख कर एनडीपीएस का केस बनकर जेल। भेज दिया । जेल भेजने के कुछ ही दिनों बाद इलाज नहीं मिलने से अजय की मौत हो गई थी वही पूरी घटना अजय की बहन राधिका सोनी के सामने हुई और राधिका ने पुलिसकर्मियों के हाथ पैर तक जोड लिए की मेरे भाई की तबियत खराब है मत लेकर जाओ मगर वर्दीधारियों को रेहम नहीं आया । जिसके बाद अजय की बहन राधिका ने कोर्ट की शरण ली एडवोकेट के के कुन्हारे के माध्यम से जिला कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया जिसमें कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है ।

बाइट – राधिका , मृतक अजय की बड़ी बहन

मृतक अजय की बहन राधिका ने पुलिसकर्मियों को गंभीर बीमारी टीबी की जानकारी भी दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने 1-2 घंटे में पूछताछ कर छोड़ने की बात कहकर उसे साथ ले गए। इस दौरान पुलिस अजय के पिता सुरेश सोनी की एक्टिवा भी अपने साथ ले गई। इसी के साथ बंदूक की नोंक पर ब्राउन शुगर रख ने का केस बन दिया और जेल भेज दिया ।`

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017322
Total Users : 17322

Related Articles