Home ताज़ा ख़बर 17.78 ग्राम ब्राउन शुगर सहित दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.70 लाख रुपये
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

17.78 ग्राम ब्राउन शुगर सहित दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.70 लाख रुपये

इंदौर। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 17.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक भंडारी ब्रिज के नीचे ब्राउन शुगर छिपाकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान इलियास पिता नियाज मोहम्मद खान और समीर पिता अब्दुल लतीफ, निवासी कोहिनूर कॉलोनी, आजाद नगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इलियास के पास से 8.70 ग्राम तथा समीर के पास से 9.08 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल 17.78 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी समीर उर्फ लतीफ के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत करीब 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके ड्रग नेटवर्क, सप्लायर और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023486
Total Users : 23486

Related Articles