Home धर्म/समाज अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन इंदौर: होटल प्राइड में
धर्म/समाज

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन इंदौर: होटल प्राइड में

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समस्त समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री किशोर हेमराज जायसवाल ने जानकारी दी कि आगामी 23 जनवरी को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री गौरव जी जायसवाल की अध्यक्षता में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन, परिचय सम्मेलन तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री गौरव जी जायसवाल का शपथ विधि समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदनलाल जी जायसवाल (अहमदाबाद) विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री गौरव जी जायसवाल के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना जागृत हो रही है। उनका विज़न समाज को आधुनिक सोच, शिक्षा, और सामाजिक एकता की दिशा में आगे ले जाने का है।दशहरा मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ने, आपसी संवाद बढ़ाने और आने वाले सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु एकजुटता का संदेश देना रहा।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य समाजसेवी, व्यापारीगण और युवा उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री गौरव जी जायसवाल के नेतृत्व में समाज को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया। राष्ट्रीय युवा महासचिव श्री राहुल जी परेता (कोटा, राजस्थान) अपनी टीम के साथ विशेष रूप से पधारे। श्री विनोद जी जायसवाल अपने गणमान्य साथियों सहित देवास से पधारे। इसके अलावा नीतू जी जायसवाल, मधु कश्यप, पिंटू जी जायसवाल और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जी जायसवाल ने सभी आगंतुको का हृदय से आभार व्यक्त किया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017321
Total Users : 17321

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौर

अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें शर्तें

धार्मिक पर्यटन की बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया...

देश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर:श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज का भव्य परिचय सम्मेलन

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज द्वारा 15...