Home ताज़ा ख़बर देपालपुर में उषा ठाकुर की एंट्री, राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

देपालपुर में उषा ठाकुर की एंट्री, राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा

विधायक पटेल के खास समर्थकों के घर पहुंची ठाकुर

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक गलियारों में हमेशा चर्चा का केंद्र बना रहता है। भाजपा में कब क्या हो जाए यह किसी को पता नहीं रहता है। क्योंकि, देपालपुर में भाजपा नेताओं की एक लंबी कतार है। शिवराज सिंह से लेकर कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, जीवन सिंह शेरपुर, के समर्थक देपालपुर से राजनीति कर रहे हैं। लेकिन देपालपुर की राजनीति का बाजार उस समय गर्म हो गया, तब महू की विधायक दीदी उषा ठाकुर अचानक 15 अगस्त के दिन देपालपुर पहुंची और विधायक मनोज पटेल के खास समर्थकों के घर शोक संवेदना में शामिल हुईं। इतना ही नहीं उनके साथ मनोज पटेल के विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी रहे वीरेंद्र सिंह अंजना भी देपालपुर में उषा ठाकुर के साथ मौजूद रहे।

जानकारी में पता चला दीERROR दी सबसे पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पटेल के निवास पर शोक संवेदना में पहुंची। वहीं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुमान सिंह पवार के निवास पर भी शोक संवेदना में शामिल हुईं। इतना ही नहीं हिंदू जागरण मंच के नेता रमेश जाट और भाजपा नेता दौलत धाकड़ के निवास पर भी उन्होंने मुलाकात की। लेकिन देपालपुर की राजनीति में उस समय खलबली मच गई, जब विधायक उषा ठाकुर ने पांच अलग-अलग समाजों को साधने का प्रयास किया। कोली, राजपूत, धाकड़, जाट समाज का देपालपुर में बड़ा वर्चस्व है। इतना ही नहीं देपालपुर दौरे के बाद दीदी ने अपने फेसबुक अकाउंट से देपालपुर के भाजपा नेताओं की फोटो साझा की। सबसे ज्यादा चर्चा विधायक पटेल के चुनाव प्रभारी रहे वीरेंद्र सिंह अंजना की हो रही है। क्योंकि दीदी को देपालपुर लेकर वीरेंद्र सिंह अंजना ही आए थे और सूत्र बताते हैं कि विधायक पटेल और अंजना की पटरी आपस में नहीं बैठती है।

क्या विधायक उषा ठाकुर देपालपुर में अपनी नई जमीन तलाश करने की कोशिश कर रही हैं या फिर यह दौरा सिर्फ शोक संवेदना प्रकट करने तक ही सीमित था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031488
Total Users : 31488

Related Articles