Home देश-प्रदेश तेंदुए की दस्तक: खेत में मिले हिरण के अवशेष, ग्रामीणों में दहशत
देश-प्रदेश

तेंदुए की दस्तक: खेत में मिले हिरण के अवशेष, ग्रामीणों में दहशत

शाजापुर। जिले के शुजालपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रीछोंदा खेड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, रविवार को जब किसान अपने खेतों पर कृषि कार्य कर रहे थे, तभी उन्हें मृत हिरण के अवशेष क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े दिखाई दिए।हिरण के शिकार की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। जमीन पर वन्य प्राणी के पैरों के निशान (पगमार्क) स्पष्ट रूप से दिखाई दिए, जो तेंदुए के होने की पुष्टि कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने दावा किया है कि उन्होंने झाड़ियों के पास तेंदुए को प्रत्यक्ष रूप से देखा भी है। तेंदुए की आहट से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल हो गया है।वन विभाग और पुलिस कोसूचना दी वन विभाग की टीम गश्त कर रही है ग्रामीणों रात में अकेले खेत पर काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है
ग्रामीण देवकर सिंह राजपूत ने बताया की मैने तेंदुआ को नदी के उस पार जाते हुए देखा है
वन विभाग के डिप्टी रेंजर पप्पू सिंह बघेल का कहना है कि तेंदुआ का मूमेंट तो है ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है तेंदुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां ग्रामीण उनके गांव का बता रहे हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031523
Total Users : 31523

Related Articles