Home ताज़ा ख़बर डेढ़ लाख छात्रों का दावा, फिर भी लटका मामला
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिकराजनीतिशिक्षा

डेढ़ लाख छात्रों का दावा, फिर भी लटका मामला

इंदौर संकेत प्रतिनिधि

इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम के लिए अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र-युवा रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। तारीख नजदीक आने के बावजूद कार्यक्रम का स्थल और प्रशासनिक अनुमति अब तक तय नहीं हो सकी है। ऐसे में कांग्रेस और प्रशासन के बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर खींचतान बढ़ गई है।

राहुल गांधी ने बुधवार को छात्रों और युवाओं के नाम वीडियो संदेश जारी कर अपनी समस्याएं, चुनौतियां और सुझाव साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी चुनौतियों को समझ रहे हैं। इसी अभियान के तहत 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने छात्रों से ऑनलाइन लिंक के जरिए अपनी बात रखने और वीडियो बनाकर समस्याएं साझा करने की अपील भी की है।

कार्यक्रम तो होकर रहेगा

कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए पिछले 11 दिन से प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और विकास प्राधिकरण के स्तर पर आवेदन इंदौर और प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अनुमति मिले या नहीं, कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम को कार्यक्रम स्थल के रूप में प्रस्तावित किया था, लेकिन नगर निगम की ओर से इसकी अनुमति खारिज की जा चुकी है। अब कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने की जमीन को वैकल्पिक स्थल के रूप में रखा है। पार्टी नेताओं का सवाल है कि जब इसी मैदान में पहले बड़े आयोजन हो चुके हैं तो राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर अनुमति में अड़चन क्यों आ रही है।

सड़क पर होगा आयोजन : पटवारी

उधर कांग्रेस का दावा है कि सड़क पर होगा। वहीं जगह को लेकर आ रही उलझन के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार तैयारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि यदि आयोजन की मंजूरी नहीं मिली तो आयोजन सड़कों पर होगा। आयोजन को कोई नहीं रोक सकता, वह तो होकर रहेगा।

कांग्रेस ने रीजनल पार्क के साथ ही जीएससी का मैदान और यूनिवर्सिटी का खंडवा रोड स्थित मैदान भी मांगा है। हालांकि कांग्रेस के दावे के अनुसार कहीं भी इतनी बड़ी भीड़ के लिए जगह नहीं है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने प्रशासन और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को पत्र लिखकर जगह की मांग की है। आईडीए ने इस आयोजन को लेकर पुलिस डीसीपी को पत्र लिखकर अनापत्ति (एनओसी) मांगी थी, लेकिन अब एनओसी को फिलहाल पुलिस ने नहीं कर दिया है।

पुलिस ने क्यों नहीं दी एनओसी?

दरअसल पुलिस के एनओसी नहीं देने का कारण खुद कांग्रेस और उसका दावा ही है। कांग्रेस ने दावे किए हुए हैं कि इस आयोजन के लिए डेढ़ लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031442
Total Users : 31442

Related Articles

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

काकरोच फड़णवीस सरकार के पीछे ही पड़े

मुंबई (एजेंसी)। काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने नया ऐलान...