Home ताज़ा ख़बर स्कूटर पर शराब तस्करी, आबकारी विभाग ने दबोचे दो आरोपी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

स्कूटर पर शराब तस्करी, आबकारी विभाग ने दबोचे दो आरोपी

12 बोतल विदेशी शराब जब्त, वाहन सहित 1.36 लाख रुपये का माल किया सीज

इंदौर। शहर में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने नगर निगम कार्यालय के पीछे एक स्कूटर से विदेशी शराब की अवैध खेप बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 12 बोतल रॉकफोर्ड व्हिस्की जब्त की गई है। शराब और स्कूटर सहित जब्त किए गए माल की कीमत करीब 1.36 लाख रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने नगर निगम कार्यालय के पीछे घेराबंदी कर एक संदिग्ध जुपिटर स्कूटर को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटर की डिक्की और अन्य हिस्सों से रॉकफोर्ड व्हिस्की की 12 बोतलें (करीब 9 बल्क लीटर) बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी शराब के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने मौके पर ही पूरी शराब और स्कूटर को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण पिता कैलाश अलोने और रोहित पिता तेरसिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने किया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी.के. साहू, उपनिरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा सहित विभाग की टीम की अहम भूमिका रही। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles