Home ताज़ा ख़बर सिंधिया ने खड़े-खड़े ट्रेन का समय बदलवा दिया
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशराजनीति

सिंधिया ने खड़े-खड़े ट्रेन का समय बदलवा दिया

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन पर बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का एक अलग ही जनसेवक रूप देखने को मिला, जब उन्होंने स्थानीय और दैनिक यात्रियों की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया।

सिंधिया ने मौके पर ही मौजूद रेलवे के डीआरएम को निर्देश देकर मेमू ट्रेन की वापसी का समय 45 मिनट आगे बढ़वा दिया, ताकि इंदौर से आने वाले यात्रियों को अशोकनगर, मुंगावली और बीना के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सके। चार दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को पूरी तरह विकास और जनसेवा के रंग में रंगे नजर आए। सुबह से लेकर देर रात तक सिंधिया ने स्वास्थ्य, कृषि, रेलवे और धार्मिक आस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और गुनावासियों को करोड़ों रुपये की सौगातें दीं।

इससे पहले, रात के समय केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन पहुंचकर बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह नई रेल सेवा विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद किफायती और सुविधाजनक साबित होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles