Home ताज़ा ख़बर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मंदसौर का वकील को गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मंदसौर का वकील को गिरफ्तार

इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने मंदसौर के एक वकील को गिरफ्तार किया है, जिस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
पीड़िता और आरोपी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। आरोपी ने शादी का वादा किया था, जिसके भरोसे पर पीड़िता उसके साथ संबंध में रही।

जब पीड़िता ने आरोपी से परिवार के साथ शादी की बात करने को कहा, तो आरोपी परवेज ने साफ इनकार कर दिया।

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे, जिनका इस्तेमाल उसने उसे दबाव में रखने के लिए किया।

धोखे और धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के इनकार के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस आगे की विस्तृत जांच कर रही है ।

कानूनी पहलू

पुलिस ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच में यह देखा जाएगा कि आरोपी ने कितने समय तक पीड़िता को धोखे में रखा और क्या अन्य कानूनी धाराएं भी लागू होती हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031538
Total Users : 31538

Related Articles