Home ताज़ा ख़बर सड़क पर कब्जे तो फुटपाथ पर धंधा व्यापार जारीनिगम का रिमूवल विभाग दिखावे की कार्रवाई के बाद नहीं लेता दिलचस्पी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

सड़क पर कब्जे तो फुटपाथ पर धंधा व्यापार जारीनिगम का रिमूवल विभाग दिखावे की कार्रवाई के बाद नहीं लेता दिलचस्पी

इंदौर। शहर के चारों ओर हर तरफ इलाकों में फुटपाथ पर अवैध कब्जे, नाश्ते के ठेले और सड़क पर जाम एक तरह से आम हो गया है। ना इसमें यातायात पुलिस कुछ कर पा रही है और नगर निगम तो इस कदर बेबस है कि कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नगर निगम का रिमूवल विभाग केवल दिखावे की कार्रवाई कर रहा है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

बताया जाता है कि कई बार सीएम हेल्पलाइन से लेकर जनसुनवाई में भी इस तरह की शिकायत होती रही है। शहर के मध्य इलाके राजवाड़ा, खजूरी बाजार, कृष्णपुरा, जेल रोड, एमजी रोड, जवाहर मार्ग, छावनी, बाणगंगा, मल्हारगंज, सियागंज, भंवरकुआं, विजय नगर, अन्नपूर्णा रोड, कर्बला मैदान से लेकर हर तरफ इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है कि फुटपाथ और सड़क पर अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात न केवल जाम हो रहा है बल्कि कई घंटे तक परेशान लोग जूझते हैं। पहले फुटपाथ और सड़क के कब्जे हटाने के लिए निगम की मोबाइल कोर्ट चलती थी, मगर लंबे समय से यह भी कोई कार्रवाई नहीं होने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। खासकर अन्नपूर्णा रोड हो, दशहरा मैदान इलाका हो, वहां अतिक्रमण कर सड़क पर ही व्यापार-व्यवसाय करने के कारण राह चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इतना सब कुछ होने के बावजूद समय-समय पर यदि कार्रवाई भी होती है तो निगम कर्मचारियों और उनके बीच विवाद हो जाता है और इन्हें छूट मिल जाती है। फिर से सड़क पर कब्जा करने के लिए जबकि इससे कई घंटे यातायात जाम होता है। निगम को नियम के अनुसार कोई रास्ता निकालना चाहिए, तभी सड़क पर इस तरह से जाम कम हो सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023520
Total Users : 23520

Related Articles