Home Uncategorized रसोई गैस बुकिंग का ओटीपी रोक रहा सिलेंडर की डिलीवरी, कलेक्टर ने सीएस को बताई समस्या
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

रसोई गैस बुकिंग का ओटीपी रोक रहा सिलेंडर की डिलीवरी, कलेक्टर ने सीएस को बताई समस्या

इंदौर रसोई गैस की सप्लाई सही से चलाने के लिए एमपी सरकार और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं तेल कंपनियों के सर्वर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब, गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए ओटीपी जरूरी कर दिया गया है। बिना ओटीपी के डिलीवरी वाला सिलेंडर नहीं दे रहा है। सर्वर डाउन होने की वजह से ज्यादातर लोगों को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। इससे सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रसोई गैस व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार शाम को सभी कलेक्टरों के साथ वीसी भी की। इसमें इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने यह बात रखी कि तेल कंपनियों को सर्वर दुरुस्त करने की जरूरत है। साथ ही इंदौर में गैस एजेंसी संचालक मांग कर रहे हैं कि ओटीपी व्यवस्था को अभी रोका जाए, ताकि बैकलॉग डिलीवरी तेजी से कर दी जाए। इसके बिना बुकिंग रुक रही है। वहीं ग्राहक एजेंसी पर आ रहे हैं। इस संबंध में मप्र शासन तेल कंपनियों से बात कर रहा है। गैस डीलर्स ने की थी मांग-इंदौर में गैस एजेंसी और डीलर्स ने गुरुवार दोपहर को इसे लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और समस्या बताई। उन्होंने मांगपत्र भी दिया, जिसमें कहा गया कि पैनिक बुकिंग की वजह से दस गुना ज्यादा बुकिंग हो रही हैं। इसके अलावा, सर्वर की समस्या भी है, जिससे ऑनलाइन बुकिंग (Ipg gas cylinder crisis) करना मुश्किल हो रहा है। इसका असर यह हो रहा है कि ग्राहक एजेंसी पर आ रहे हैं और भीड़ बढ़ रही है। साथ ही, ओटीपी की भी समस्या है। अगर इसे होल्ड किया जाए, तो डिलीवरी जल्दी हो पाएगी।

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच प्रशासन ने रसोई गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 जारी किया गया है। जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में सहायक आपूर्ति अधिकारी कल्पना परामाणिक (मोबाइल नंबर 9399142251) पदस्थ हैं। साथ ही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंह गामड़ (8120041922) हैं। कंट्रोल रूम में कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित नागर (9200249020), रोहित बर्मन (8085799812), महेश जगताप (6260271176) और अब्दुल समद (9926062731) को भी तैनात किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017319
Total Users : 17319

Related Articles