Home ताज़ा ख़बर प्यार में पागल युवक ने की सारी हदें पार.
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

प्यार में पागल युवक ने की सारी हदें पार.

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक शातिर और सनकी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए बेहद घिनौनी साजिश रची। आरोपी की पहचान आयुष अग्निहोत्री के रूप में हुई है, जो पेशे से सिविल इंजीनियर है और डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करता है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती और उसके परिवार के संपर्क में आया था, लेकिन कुंडली न मिलने के कारण रिश्ता तय नहीं हो सका। इसी बात से दुखी और नाराज़ होकर आरोपी ने युवती से बदला लेने की ठान ली। जिसमें जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने सात बार युवती और उसकी बहन के न्यूड फोटो उसके रिश्तेदारों को डाक के जरिए भेजे। इतना ही नहीं, उसने मोहल्ले में भी फोटो चिपकाकर युवती की सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश की। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उज्जैन, देवास, खातेगांव, आष्टा और धार के डाकघरों से युवती के रिश्तेदारों को लेटर पोस्ट करता था, और हर बार बस ऑटो रिपीडो बाइक का इस्तेमाल करता था और हर बार मास्क या हेलमेट लगाता था, ताकि उसकी पहचान छुपी रहे। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड देखकर अपराध करने के तरीके सीखे थे। यही नहीं, आरोपी युवती और उसके परिजनों को एसिड अटैक की धमकी भी दे रहा था, जिससे परिवार दहशत में था।

बाणगंगा थाना पुलिस करीब एक साल तक आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही, जिसके बाद मामला पुलिस कमिश्नर द्वारा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।जिसमें क्राइम ब्रांच ने महज 25 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मेंआरोपी के घर से लैपटॉप, प्रिंटर और भेजे गए पत्र भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031535
Total Users : 31535

Related Articles