Home पुलिस विभाग पीथमपुर सेक्टर एक पुलिस ने महज 12 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा ।
पुलिस विभाग

पीथमपुर सेक्टर एक पुलिस ने महज 12 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा ।

औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र की मनवानी कॉलोनी में बुधवार रात हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड को एक चुनौती के रूप में लिया व घटना के 12 घंटे के भीतर ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अक्षय और आरोपी अनिल के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी अनिल ने घर में रखे चाकू से अक्षय की गर्दन पर जोरदार वार किया, जिससे अक्षय की मृत्यु हो गयी। इसके बाद अनिल ने अक्षय को मकान के पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि मृतक अक्षय के साथ उसके आए दिन छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। किराए के कमरे में शराब पीने से मना करने और दोस्तों को कमरे पर बुलाने को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी रंजिश के चलते तैश में आकर अनिल ने अक्षय की हत्या कर दी। आरोपी अनिल विश्वकर्मा शादीशुदा है, लेकिन कई वर्षों से उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है और वह अकेला रहता था।

बाइट-ओमप्रकाश अहीर, थाना प्रभारी पीथमपुर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023524
Total Users : 23524

Related Articles