Home ताज़ा ख़बर पचोर में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, टैंकर और 15 बाइक खाक
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

पचोर में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, टैंकर और 15 बाइक खाक

राजगढ़ जिले के पचोर शहर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे पेट्रोल पंप को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत एक उपभोक्ता की मोटरसाइकिल से हुई। बाइक में लगी आग तेजी से फैलते हुए पेट्रोल टैंकर और पंप परिसर तक पहुँच गई। कुछ ही मिनटों में टैंकर सहित पूरा पेट्रोल पंप जलकर खाक हो गया। इस भीषण आग में करीब 15 मोटरसाइकिलें राख में तब्दील हो गईं। हादसे में तीन से चार कर्मचारियों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017317
Total Users : 17317

Related Articles