Home ताज़ा ख़बर नीट, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस की साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर से भोपाल तक जीतू पटवारी का सफर
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

नीट, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस की साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर से भोपाल तक जीतू पटवारी का सफर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत दो दिवसीय यात्रा, युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नीट यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं, सीबीएसई परीक्षा से जुड़े विवादों और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में मंगलवार को इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय विशेष साइक्लोथॉन यात्रा की शुरुआत की।

यह यात्रा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। यात्रा की शुरुआत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर के समीप से हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं साइकिल चलाकर इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और इंदौर से भोपाल तक का सफर तय करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य प्रदेशभर के छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। पार्टी का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों, पेपर लीक की घटनाओं और बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर छात्रों, युवाओं और आम लोगों से संवाद किया जाएगा तथा शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाया जाएगा। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का अभियान बताया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles