Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर की घटना का संज्ञान लिया
नगर निगम इन्दौर

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर की घटना का संज्ञान लिया

प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा

अस्वस्थ व्यक्तियों के समुचित उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है. मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचार रत प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मृतकों के परिवारजन को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी.

पेजजल के संक्रमित या दूषित होने के कारण नागरिकों का स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles