Home पुलिस विभाग मंगेतर की मानसिक प्रताड़ना से परेशान नर्स ने खाया ज़हर, मंगेतर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
पुलिस विभाग

मंगेतर की मानसिक प्रताड़ना से परेशान नर्स ने खाया ज़हर, मंगेतर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

मृतक की बहन ने दर्ज कराई शिकायत

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में अक्टूबर माह में हुई एक युवती की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा सामने आया है। मृतिका श्वेता प्रजापति, जो पेशे से नर्स थीं, ने मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर ज़हर खाकर अपनी जान दे दी थी।

दरअसल मृतका की बहन जया प्रजापति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि श्वेता का रिश्ता शुभम कुंभकार नामक युवक से तय हुआ था। जया के अनुसार, शुभम लगातार शादी में लेन-देन की बात को लेकर श्वेता पर दबाव बना रहा था और नाइट ड्यूटी को लेकर भी उस पर शक करता था। इन बातों को लेकर वह श्वेता को अक्सर डराता-धमकाता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जिसमें शुभम की लगातार प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर श्वेता ने आत्मघाती कदम उठाया। वही इस मामले में कनाडिया पुलिस के द्वारा मृतका की बहन के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, आरोपी शुभम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस के द्वारा लगातार शुभम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बाइट – राजेश दंडोतिया — एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles