Home ताज़ा ख़बर मंत्री विजय शाह बोले-मीडिया वाले मुझसे जलते हैं
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशराजनीति

मंत्री विजय शाह बोले-मीडिया वाले मुझसे जलते हैं


खंडवा – जनजातीय कार्य विभाग मंत्री विजय शाह ने कहा है कि मीडिया वाले उनसे जलते हैं। शाह ने यह बात गुरुवार को खंडवा मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक साइंस पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में कही। मंत्री शाह बतौर मुख्य अतिथि यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टूडेंट के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जिक्र किया। बताया कि उनके विभाग ने इस साल 14 बच्चों की फीस चुकाई है। इनमें से प्रत्येक को 37-37 लाख रुपए दिए गए हैं।


मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर तंज भी कसा। जब डीन डॉ. संजय दादू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए आईटीआई कॉलेज के पीछे 14 एकड़ जमीन आवंटित है लेकिन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है। इस पर मंत्री शाह ने कहा- आपने 6 साल बाद जाकर इस डाकिये को बुलाया है। अब यह डाकिया आपकी मांग को सरकार तक भिजवाएगा। इस कॉलेज का नामकरण पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के नाम से है। मैं बता दूं कि इस उपलब्धि में मेरी भी बड़ी भूमिका थी। कॉन्फ्रेंस में मेडिकल स्टूडेंट्स ने समस्या रखी कि उन्हें अस्पताल जाने के लिए ऑटो या रिक्शे का सहारा लेना पड़ता है। इस पर मंत्री शाह ने हरसूद के सरकारी कॉलेज का जिक्र किया। कहा- मैंने वहां कॉलेज स्टूडेंट की सुविधा के लिए चार बसें दिलाई हैं। आपको भी इसी मार्च महीने तक एक बस दिला दूंगा। उऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शाह के खिलाफ अभियोजन पर स्वीकृति देने के लिए सरकार को दो हफ्ते का वक्त दिया है। कानूनी जानकारों की मानें तो विजय शाह के इस केस का ट्रायल इंदौर में एमपी-एमएलए कोर्ट में शुरू किया जा सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031520
Total Users : 31520

Related Articles