Home ताज़ा ख़बर बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। पीड़िता करीब 70 वर्षीय महिला है, जो एक सीएनजी ऑटो में सवार हुई थी। बताया जा रहा है कि ऑटो पीले और हरे रंग का था, जिस पर दोनों ओर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। दरअसल महिला जब ऑटो में बैठी, तब चालक ने उसे पीछे बैठने के लिए कहा। पीछे पहले से एक पुरुष और एक महिला मौजूद थे, जिनके बीच बुजुर्ग महिला को बैठाया गया। कुछ दूरी तय करने के बाद ऑटो चालक ने बुजुर्ग महिला को सुनसान स्थान पर उतार दिया। जैसे ही महिला ऑटो से नीचे उतरी, पीछे बैठे दोनों आरोपी भी उतर गए और महिला के हाथों में पहने सोने के आभूषणों पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। लूट के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही रावजी बाजार थाना पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031534
Total Users : 31534

Related Articles