Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर महापौर ने संभाला सड़कों का मोर्चा: देर रात खुद कर रहे पेंचवर्क का निरीक्षण, अधिकारियों को 15 दिन में मुख्य मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश
नगर निगम इन्दौर

महापौर ने संभाला सड़कों का मोर्चा: देर रात खुद कर रहे पेंचवर्क का निरीक्षण, अधिकारियों को 15 दिन में मुख्य मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश

रोजाना चार से अधिक लोकेशन पर जारी मरम्मत कार्य, ठेकेदारों को दी सख्त हिदायत, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

इंदौर। बारिश के चलते शहर की सड़कों की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। तड़के सुबह सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही देर रात वे सड़कों पर चल रहे पेंचवर्क कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में महापौर भार्गव ने आज रावजी बाजार, फूटी कोठी रोड और बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में चल रहे पेंचवर्क कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निगम कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि पेंचवर्क की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता न किया जाए।

महापौर ने बताया कि शहर में प्रतिदिन चार से अधिक लोकेशनों पर पेंचवर्क किया जा रहा है।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए अगले पंद्रह दिनों में प्रमुख मार्गों पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद वार्डों और गलियों में भी पेंचवर्क शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि महापौर द्वारा एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी गई फटकार के बाद मुसाखेड़ी और देवास नाका क्षेत्र में सत्यसांई सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेज़ी से पूरा किया गया है,जिससे क्षेत्रीय यातयात सुगम हो गया है।महापौर का यह सक्रिय और सख्त रुख साफ संकेत देता है कि इंदौर की सड़कों को जल्द ही गड्ढामुक्त बनाने का अभियान मिशन मोड में जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023413
Total Users : 23413

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

“रास्ता दो नहीं तो नौकरी से धो बैठोगे हाथ”

नायब तहसीलदार की कोटवार की दादागीरी देपालपुर।सरकारी महकमों में सालों लोगों को...