Home देश-प्रदेश मानपुर थाना क्षेत्र में दो आयशर वाहनों में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
देश-प्रदेश

मानपुर थाना क्षेत्र में दो आयशर वाहनों में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाकाल रेस्टोरेंट के सामने खड़ी दो आयशर गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

– दरअसल आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद मानपुर की दमकल मौके पर तत्काल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं मानपुर थाना पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले एक आयशर वाहन में लगी, जिसमें ड्रमों में ऑयल, पेंट और केमिकल भरे हुए थे। यह वाहन मुंबई से लोहा मंडी इंदौर की ओर जा रहा था। आग की लपटों ने पास में खड़ी दूसरी आयशर गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें फोम के दाने भरे हुए थे। यह गाड़ी वापी, गुजरात से भरकर पीथमपुर जा रही थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

बाइट – उमाकांत चौधरी — डीएसपी ग्रामीण

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023532
Total Users : 23532

Related Articles