Home Uncategorized लव कुश चौराहे का लेवल टू फ्लाई ओवर मई तक होगा तैयार, कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया निरीक्षण
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

लव कुश चौराहे का लेवल टू फ्लाई ओवर मई तक होगा तैयार, कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया निरीक्षण

इंदौर। शहर के लव कुश चौराहे पर बन रहे इंदौर के पहले लेवल टू फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। सोमवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और प्रगति की समीक्षा की।

दरअसल आगामी सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर लव-कुश चोराहे पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण एजेंसी MPIDC के अधिकारियों ने कलेक्टर को प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह लेवल टू फ्लाई ओवर ब्रिज अपने अंतिम चरण में है और मई माह तक शेष कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि शहर के तेजी से बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी सिंहस्थ मेले को ध्यान में रखते हुए इस ब्रिज का निर्माण प्राथमिकता से कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ब्रिज के चालू होने के बाद लव कुश चौराहे और आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था काफी सुगम हो जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और उम्मीद जताई कि तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ प्रोजेक्ट पूरा कर इसे आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। शहरवासियों को अब मई तक इस महत्वपूर्ण फ्लाई ओवर की सौगात मिलने की उम्मीद है, जिससे इंदौर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

बाईट-शिवम वर्मा,कलेक्टर,इंदौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017319
Total Users : 17319

Related Articles